होशंगाबाद भूमि दास का वास्तविक नाम कुछ और है। लेकिन भारत यात्रा के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा उन्हें भूमि नाम दिया है और वह फ्रांस की रहने वाली है। करीब दो साल पहले वह नेपाल यात्रा पर गई थी और पशुपति नाथ के दर्शन के बाद भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के प्रति उसका ऐसा प्रेम जागा कि नेपाल से उन्होंने पूरे भारत भ्रमण का निर्णय लिया और एक मोपेड से निकल पड़ी। 24 हजार किलोमीटर यात्रा करने के बाद वह भारतीय संस्कृति को करीब से देखने की ठान ली और करीब दो साल पहले अपना घर-परिवार छोड़कर भारत के धार्मिक स्थालों के भ्रमण पर निकल पड़ी। उन्होंने करीब 24 हजार किलोमीटर की यात्रा कर ली है।
बड़े-बड़े तीर्थ स्थालों का किया भ्रमण
भूमि दास ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा कर्नाटक से शुरू की। उन्होंने कर्नाटक में एक सेकेण्ड हेंड मोपड खरीदी और अपनी यात्रा पर निकल पड़ी। उन्होंने आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, प्रयागराज, उत्तराखंड आदि तीर्थ स्थानों का भ्रमण कर चुकीं हैं।
