होशंगाबाद (मध्यप्रदेश). सिवनी मालवा के बीसोनी गांव के किसान दीपक (36) राजपूत की फेसबुक पर अमेरिका की जेलिका लिजेथ (40) से हुई मुलाकात होली पर शादी में बदल गई। जेलिका लिजेथ अमेरिका के मानव संसाधन विभाग (एचआरडी) में अधिकारी है। वे दो महीने पहले ही भारत आईं थी। इस दौरान दोनों की कई बार मुलाकात हुई और होली के दिन दोनों ने नर्मदा किनारे स्थित चित्रगुप्त मंदिर में शादी कर ली।
शादी के बाद जेलिका और दीपक ने होली खेली। दोनों ने एक दूसरे को रंग गुलाल भी लगाया। जेलिका ने बताया उन्हें भारतीय संस्कृति पसंद है। वह भारतीय संस्कृति के रिवाज से शादी करना चाहती थीं। इसलिए होशंगाबाद आकर शादी की। इससे पहले उन्होंने यहां अपनी शादी भी रजिस्टर्ड भी करवाई। उधर, दीपक ने बताया कि वह बीकॉम कर चुके हैं। वह इंडियन आर्मी में टेक्नियशन भी रह चुके हैं।
जेली अमेरिका के टॉस बोलविया शहर की रहने वाली है : जेली अमेरिका के टॉस बोलविया शहर की रहने वाली हैं। 3 साल पहले उनकी दीपक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों की वॉट्सएप पर चैटिंग होने लगी।फिर फोन पर बातचीत भी शुरू हो गई। इसी बीच यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दीपक ने शादी की इच्छा जताई और जेली ने स्वीकार कर लिया। दीपक ने बताया की दोनों के परिजन इस शादी से खुश हैं।
सिवनी मालवा के बीसोनी गांव के किसान दीपक राजपूत की फेसबुक पर अमेरिका की जेलिका लिजेथ से हुई मुलाकात होली पर शादी में बदल गई।
Narmada Manav