Narmada Manav
भोपाल। देश भर में आज प्रजातंत्र की हत्या कर सरेआम जनमत का अपहरण हो रहा है। इसका उदाहरण हमने कल के चुनाव के नतीजों में देखा।
चुनाव आयोग भी इन चीजों का संज्ञान नहीं ले रहा है, प्रजातंत्र में कानूनी तौर से यह सब सही नहीं है। इस प्रजातंत्र की कसौटी पर कांग्रेस पार्टी षड्यंत्रकारी नीतियों के खिलाफ पहले भी लड़ती रही है, अभी भी लड़ रही है और आगे भी लड़ेगी।
देश की जनता का लोकतंत्र में विश्वास है और आगे की लड़ाई भी कांग्रेस इसी तरह संविधान को बचाने के लिए जारी रखेगी। अंकिता गौतम प्रदेश रिसर्च संयोजक, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस